@ दीपक विश्वकर्मा
उमरिया – कलेक्टर डा. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः 10 बजे से 6 फरवरी को बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय भवन चंदिया से प्रातः 10 बजे से विकास यात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन बिरसामुण्डा चौक में होगा। यात्रा के प्रभारी राजस्व चतुर्वेदी , सुरेंद्र कोल होगे। यात्रा के दौरान कार्यालय भवन में कन्या पूजन, वृक्षारोपण , गृह प्रवेष, हितलाभ, संवाद के कार्यक्रम होगे। दोपहर 12
उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे से ग्राम पतरेई से यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन ग्राम देवरा मे होगा। यात्रा के प्रभारी टी बी सिंह उपयंत्री जनपद पंचायत करकेली होगे। यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे से पतरेई में ग्रामीण जनों को विकास कार्यो की जानकारी, स्वच्छता कार्यक्रम, पतरेई टेकन, झाला में जन सभा, सीसी रोड निर्माण भूमिपूजन, ग्रामीण विकास योजनाओ की जानकारी एवं संबल में पंजीकृत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण, सायं 4 बजे से राघोपुर , रामपुर, धौरखोह में सीसी रोड षिलान्यास, स्वच्छता कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी, हितलाभ वितरण, रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन, विभिन्न योजनाओं की जानकारी , रंगमंच निर्माण धौरखोह भूमिपूजन , शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी , सायं 5 बजे से मझौली, बरही में नल जल योजना का भूमिपजन, स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम विकास योजना की जानकारी, कोयलारी 63 तेंदुओ कोलयारी में सीसी रोड निर्माण कार्य झल्लू के घर से पुरानी सीसी रोड तक निरीक्षण, ग्रामीण विकास योजनाओ की जानकारी, सायं 6 बजे कोलयारी 63 में सायं कालीन जन सभा, ग्रामीण योजनाओ की जानकारी, हितलाभ वितरण किया जाएगा तथा रात्रि विश्राम होगा।
