@ दीपक विश्वकर्मा
उमरिया — कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि 5 फरवरी से 25 फरवरी तक बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे सामुदायिक भवन लालपुर संत रविदास जयंती कार्यक्रम में मप्र शासन के पूर्व मंत्री श्री ज्ञान सिंह, एवं बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक षिवनारायण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका उमरिया रष्मि सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कन्या पूजन, संत रविदास जयंती कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, गृह प्रवेष, वृक्षारोपण कार्यक्रम, वार्ड क्रमांक 6 , 3, 8, 2 में गृह प्रवेषम कार्यक्रम, हितलाभ वितरण, स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री का प्रदर्षन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे घंघरी तिराहे में नगर पालिका अध्यक्ष रष्मि सिंह की अध्यक्षता में गृह प्रवेषम कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 6, 3, 8, 2, हितलाभ वितरण, स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री का प्रदर्षन किया जाएगा।
इसी तरह दोपहर 2 बजे घंघरी से निकलने वाली विकास यात्रा के लिए अमित यादव उपयंत्री जनपद पंचायत करकेली को यात्रा प्रभारी बनाया गया है । इस यात्रा का समापन डबरौहा महिमार में होगा। यह यात्रा घंघरी से प्रस्थान कर (महिमार) महिमार सेवई, महिमार सेवई, बड़ेरी, (खेरवाखुर्द) तखतपुर, खेरवाकला , कछरवार डबरौहा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान घंघरी में सीसी रोड का लोकार्पण, स्वच्छता कार्यक्रम, जन चौपाल, योजनाओं की जानकारी, (महिमार) महिमार सेवई में सीसी रोड का लोकार्पण , स्वच्छता कार्यक्रम, जन चौपाल, योजनाओं की जानकारी, (महिमार) सेवई में सीसी रोड का लोकार्पण , विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बड़ेरी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का लोकार्पण, जन सभा का आयोजन, हितलाभ वितरण, (खेरवाखुर्द) तखतपुर में सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं विकास योजनाओं की जानकारी, खेरवाकला में अर्धन चेकडैम का भूमिपूजन, जन सभा का आयोजन, विभिन्न योजनाओ के स्वीकृति पत्र का वितरण, सीसी रोड का लोकार्पण एवं विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदाय की जाएगी।
इसी तरह कछरवार में सीसी रोड एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन , जन सभा का आयोजन , विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं हितलाभा का वितरण तथा डबरौंहा में सायं कालीन जन सभा (महिमार) में ग्रामीण जनों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी , जन सभा का आयोजन, संबल योजना, आयुष्मान एवं अन्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण एवं यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा।
क्र0
