मानपुर विधानसभा क्षेत्र से 5 फरवरी को ग्राम पड़खुरी से निकलेगी विकास यात्रा

उमरिया — कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि 5 फरवरी से 25 फरवरी तक मानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जाएगी। 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी पंचायत भवन से विकास यात्रा निकलेगी । यात्रा के प्रभारी संतोष सिंह उपयंत्री होगे। यात्रा में पड़खुरी, नदावन, धनवाही, पोडि़या, खलौंध, मझोखर, कोटरी, टिकुरी, मुंगवानी, डोंगरीटोला, भरेवा, इंदवार ग्राम पंचायत सम्मिलित किए गए है।
उन्होनें बताया कि पड़खुरी में नाली निर्माण ओमती रजक के घर से रामखेलावन द्विवेदी के घर की ओर पड़खुरी, भूमिपूजन उप स्वास्थ्य केन्द्र पडखुरी पेवर ब्लाक मा.शा. इटमा, नदावन मंे अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती गढीटोला में सामुदायिक भवन निर्माण षिलान्यास व सीसी रोड निर्माण कार्य दीपचन्द के दुकान से सतानन्द मिश्रा के घर तक सिलान्यास व रंगमंच निर्माण आगंनबाडी के पास क्रमांक 2 षिलान्यास, धनवाही में नाली निर्माण नत्थू चौधरी के घर से कुन्जीलाल लोनी के घर तक , पोडि़या में नाली निर्माण कार्य कंचन कोल के घर से कालूराम कोल के घर तक, दोपहर 12 बजे खलौंध में हाई स्कूल की बाउड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, मझोखर में सीसी रोड निर्माण का पूजन , ग्राम चौपाल, चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन, दोपहर 2 बजे से कोटरी में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का भूमिपूजन , पुस्कर तालाब का भूमिपूजन , सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, टिकुरी में स्टाप डेम का भूमिपूजन , आंगनबाडी भवन का लोकार्पण, सामुदायिक भवन का पूजन, मुंगवानी में सामुदायिक भवन एवं प्रा0षा0 भवन के बाउण्ड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन , सीसी रोड निर्माण विषेषकर कुषवाहा के घर से राम भुवन के घर तक का लोकार्पण, सायं 4 बजे से डांेगरी टोला में आंगनबाड़ी निर्माण बसेहरा षिलान्यास सामुदायिक भवन बसेही षिलान्यास सीसी रोड निर्माण भूमिपूजन, भरेवा में नवीन तालाब निर्माण जाताखाड़ भूमिपूजन , सायं 6 बजे से इंदवार में नाली निर्माण पत्ती सेठ के घर से राम मंदिर तक की गतिविधियां संचालित की जाएगी।

Express MPCG