मानपुर में 6 जनवरी को दमोय से प्रारंभ होगी विकास यात्रा

@ दीपक विश्वकर्मा

उमरिय- कलेक्टर डा. के डी त्रिपाठी ने बताया कि 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दमोय से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का समापन ग्राम चंसुरा में होगा। यात्रा के प्रभारी अनिल तिवारी उपयंत्री जनपद पंचायत मानपुर होगे। यात्रा में दमोय, भोलगढ़,झाल, चितरांव, झलवार, कुदरी, बम्हनगवां, चंदवार, चंसुरा ग्राम सम्मिलित किए गए है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान दमोय में मंगल भवन निर्माण गुप्त चित्रकूट झिरिया आश्रम दमोय मे षिलान्यास व तालाब सौदर्यीकरण एवं मरम्मत दमोय षिलान्यास, भोलगढ़ में पुलिया निर्माण कार्य षिलान्यास व सीसी रोड निर्माण बुटरावाहा से दमोय गुप्ता चित्रकूट झिरिया आश्रम तक षिलान्यास , पुलिया निर्माण कार्य छाप नं1 से छाप नंबर 2 पहुंच मार्ग में षिलान्यास, तालाब सदर्यीकरण , मरम्मत भोलगढ़ षिलान्यास, दोपहर 12 बजे से झाल में पुलिया निर्माण झाल से झाली रोड पर षिलान्यास, चितरंाव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, सीसी रोड निर्माण दयाराम के घर से लक्ष्मण के घर तक का भूमिपूजन , बाउण्ड्रीवाल निर्माण खेरमाई में भूमिपूजन, दोपहर 2 बजे से झलवार में रंगमंच निर्माण कार्य, सुदूर सडक निर्माण, पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, कुदरी में मौहारटोला मे सामुदायिक भवन निर्माण षिलान्यास, सायं 4 बजे से बम्हनगवां में रंग मंच निर्माण हनुमान मंदिर बगीता का भूमिपूजन, सायं 6 बजे से चंदवार में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन, चंसुरा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण आदिवासी मोहल्ला में षिलान्यास व बाउण्ड्रीवाल निर्माण प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में षिलान्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।

Express MPCG