बांगाचार में योग शिविर का शुभारंभ

@ अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गुकोंडल 4 फरवरी 2023 विकासखंड दुर्गुकोंडल अंतर्गत आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोदापाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत बांगाचार में 4/02/2023को ग्राम गायता राजकुमार बघेल, के द्वारा भगवान धन्वंतरी के पूजा अर्चना के साथ किया गया योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल द्वारा योगाभ्यासियो को योग के विभिन्न आसान यौगिक जांगिग, पवनमुक्तासन, सुखासन, प्रणायाम, भस्त्रिका, कपालभाति ,अनुलोम विलोम ,उज्जाई, ध्यान शांति पाठ आदि का अभ्यास करा कर योग के महत्व को बतलाया गया योग हमारे जीवन के दृष्टिकोण में बदलाव करने की क्षमता है योगाभ्यास से मानव शरीर में समन्वय भावनात्मक संतुलन और बौद्धिक स्पष्टता को बढ़ावा मिलता है। योग शिविर के साथ रोग निदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का संचालन कर मरीजों को जांच उपरांत आयुर्वेदिक औषधि प्रदान कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया गया । शिविर में सरपंच गुलाब बघेल ग्राम पटेल सुखदेव बघेल एवं ग्राम पंचायत बांगाचार के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है ।औषधालय के कर्मचारी सीमा जुर्री, जगदीश मरकाम ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर सरपंच गुलाब राम बघेल ग्राम पटेल सुखदेव बघेल ग्राम गायता राजकुमार बघेल उपसरपंच नंद कुमार बघेल धीरा जी राम बघेल, हृदय राम बघेल ,धर्म सिंह बघेल ,भारत भंडारी, महेंद्र कुमार बघेल, झाडूराम ,बलदेव बघेल, संतीराम बघेल ,महेश बघेल, हरीश कुमार ,सोहन बघेल, पितांबर बघेल , बाल्दुराम बघेल, कमलेश बघेल ,रायदू बघेल ,राधिका बघेल, मान कुमारी कोमरे, ताताबत्ती, मालती बघेल, मनकाय,चंद्र वती बघेल, मंगतीन बघेल ,अंत कला बघेल आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे

Express MPCG