कोण्डागांव पुलिस ने बरामद किया 10 किलो का जिंदा आईईडी बम, किया गया डिफ्यूज़ ।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोण्डागांव पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी घटना टली है, पुलिस ने 10 किलो का जिंदा आईईडी बम बरामद किया जिसे सुरक्षित डिफ्यूज़ किया गया ।

कोण्डागांव पुलिस को नक्सल प्रभावित बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत बयानार से पेरमापाल जाने के निर्माणाधीन रोड में मडानार एवं पेरमापाल के बीच आईडी लगाने की सूचना मिली थी।

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आईईडी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने तत्काल कोण्डागांव के बम डिस्पोजल टीम एवं थाना बयानार की फोर्स को आईईडी लगने के संभावित स्थानों पर डिमाइनिंग करने आदेश दिया गया।

04 फरवरी को बम डिस्पोजल टीम द्वारा डिमाइनिंग के दौरान बयानार से पेरमापाल जाने के रास्ते में डोकरी घाट के पास सड़क पर 10 किलो का जिंदा आईईडी लगा हुआ मिला।

माओवादियों द्वारा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आई ई डी से बड़ी दुर्घटना रोकने बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया।

Express MPCG