आज से प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य सम्मेलन, बस्तर आर्ट प्रदर्शनी के अलावा पुस्तक मेला तथा पोस्टर प्रदर्शनी भी लगेगी


@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य सम्मेलन पहली बार कांकेर में 4 तथा 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। राज्य सम्मेलन के अलावा कांकेर में प्रगतिशील लेखक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने पुरे प्रदेश के साहित्यकारों के अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश से भी साहित्यकार पहुंच रहे हैं। सम्मेलन की तैयारियों में संघ की जिला ईकाई के सदस्य जोर शोर से जुटे हुए हैं। सम्मेलन स्थल में बस्तर आर्ट प्रदर्शनी के अलावा पुस्तक मेला तथा पोस्टर प्रदर्शनी का भी स्टाल लगाया जाएगा। 5 फरवरी को कांकेर में सांस्कृतिक रैली भी निकाली जाएगी।

प्रगतिशील लेखक संघ का सम्मेलन शहर के मरीन ड्राईव के पास चौपाटी मैदान के वंदेमातरम स्थल में किया जाएगा। यहां सम्मेलन के लिए विशाल टेंट लगाया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन 4 फरवरी को शाम 5 बजे किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथी प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूतीनारायण राय होंगे। अध्यक्षता संघ के छत्तीसगढ़ ईकाई अध्यक्ष लोकबाबू करेंगे। विशेष अतिथी के रूप में राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव िसंह सिरसा, सदस्य अध्यक्ष मंडल राजेंद्र राजन, सलाहकार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विनोद वर्मा, अध्यक्ष साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ईश्वर सिंह दोस्त होंगे। कार्यक्रम का संचालन संघ की प्रदेश ईकाई के महासचिव नथमल शर्मा करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती शाम 6.30 बजे होगी जिसमें बस्तर लोकनृत्य तथा गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद निसार अली एवं साथियों द्वारा नाचा गम्मत की प्रस्तुती दी जाएगी। शाम 7 बजे से आप कौन चीज के डायरेक्टर हैं नाटक की प्रस्तुती इप्टा भिलाई द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा कांकेर पीजी कालेज के छात्रों द्वारा तैयार नाटक चीख का मंचन किया जाएगा। रात 9 बजे से कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन रवि श्रीवास्तव करेंगे। कवि गोष्ठी का संचालन संगठन सचिव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ परमेश्वर वैष्णव करेंगे।

5 फरवरी को सुबह 9 बजे सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। रैली गांधी ऊधान से शुरू होकर शहर के मेनरोड का भ्रमण करते पुराना बसस्टेंड, गिल्ली चौक, मरीन ड्राईव होते कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल में विचार सत्र का आयोजन प्रात: 11 बजे से किया जाएगा जिसका विषय होगा प्रतिरोध का साहित्य और सोशल मिडिया। विचार सत्र के अध्यक्ष मंडल में विजय गुप्त, नथमल शर्मा, मदन आचार्य, रामकुमार मिश्र, विश्वासी एक्का, अरूणकंात शुक्ल होंगे। वक्ता मुरली मनोहर सिंह, जगदीश चंद्र हास, सत्यभामा अवस्थी, नंद कुमार कंसारी, कुसुम माधुरी टोप्पो तथा विमल शंकर झा होंगे। संचालन संजय शाम करेंगे। सांगठनिक सत्र दोपहर 2.30 बजे से होगा जिसमें महासचिव की रिर्पोट, जिला ईकाईयों की रिर्पोट, संगठन की भावी कार्यनीति के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव होगा। अपरांह 3 बजे सम्मेलन का समापन होगा। आयोजन की तैयारियों में सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अनुपम जोफर, शिविसंह भदौरिया, पवन सेन, ओमप्रकाश सेन, प्रदीप सेन, मीरा आर्ची, डा गीता शर्मा, डा एसआर बंजारे, रिजेंद्र गंजीर, अखिलेश अरकरा, रानी शर्मा, मंजू शर्मा, संतोष श्रीवास्तव आदि जुटे हुए हैं।

Express MPCG