@ भरत भारद्वाज
कोण्डागांव :- नक्सल प्रभावित जिला-कोण्डागांव एवं नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के, जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हरसंभव सहायता भी करते रहे हैं। इसी क्रम में समर बहादुर सिंह, सेनानी 29वीं वाहिनी, के मागर् दषर्न में नीरज सिंह उप.सेनानी एवं अनिल चैहन सहायक सेनानी द्वारा ’’एफ’’ समवाय 29वीं वाहिनी छोटेड़ोगर में आज 03 फरवरी को सिविक एक्षन कायर्क्रम का आयोजन किया गया। इस कायर्क्रम के दौरान ग्रामीणों को रेडियो सेट, साड़ी, कम्बल, टी-शर्ट आदि तथा स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री का वितरण किया गया जिसमें छोटेड़ोगर, बड़गाॅव, चमेली, महोरनार एवं बांहकेर के लगभग 750 ग्रामीणों तथा छात्रों को लाभान्वित किया गया।
इस कायर्क्रम में नीरज सिंह उप.सेनानी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आईटीबीपी इस क्षेत्र में आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण व युवाओं को कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं। भा.ति.सी.पुलिस बल हमेशा आप लोगों की सेवा के लिये तत्पर है ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे भर्ती परीक्षा में निषुल्क कोचिंग के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कायर्क्रम के दौरान अनिल चैहान सहायक सेनानी, अभिषेक पैकरा उ.पु.अधि., उपेन्द्र थाना प्रभारी (छोटेड़ोगर), अमित कुमार निरीक्षक, सरपंचों तथा ग्रामीणों ने भा.ति.सी.पुलिस बल के द्वारा किये गये कार्य की सराहना की तथा आभार व्यक्त किया।
