@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंडल 3 फरवरी 2023आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोदापाखा द्वारा ग्राम मेड़ों में पांच दिवसीय योग शिविर जो 30/01/2023को शुभारंभ किया। गया था। आज उसका योगाभ्यासी को योगाभ्यास करा कर समापन किया गया।योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल द्वारा योग के विभिन्न आसान यौगिक जांगिग, पवन मुक्तासन, भुजगासन, मकरासन, शलभासन, तानपादासन, वृक्षासन ,पाद हस्तासन, प्राणायाम, ध्यान शांति पाठ आदि अभ्यास करा कर योग के महत्व को बताया गया योग व्यक्ति कीशारीरिक क्षमता उसके उसके मन व भावनाएं तथा ऊर्जा के स्तर के अनुरूप कार्यकर्ता है पुराने रोग पीड़ा एवं हृदय संबंधी समस्याओं हो तो ऐसी स्थिति में चिकित्सा परामर्श लेना तथा आरामदायक स्थिति में श्वास, प्रश्वास की सजगता के साथ धीरे-धीरे प्रारंभ करना चाहिए योग के साथ पांचों दिन रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि करने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया गया योग शिविर में सरपंच अनुज खरे एवं ग्राम पटेल मेहर सिंह कोमरा, का विशेष सहयोग रहा औषधालय के कर्मचारी सीमा जुर्री, जगदीशमरकाम ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर गोकुल सिन्हा, रघुनाथ सिन्हा, मंगल, रामदयाल, सत्तु कोमरा, हीरातारम, ग्रामीण जन, उपस्थित थे।
