@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गूकोंदल — विकास खंड के गौठान ग्राम – पाऊरखेड़ा में आज उप संचालक डाक्टर सत्यम मित्रा के निर्देश पर जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सुंदर दास कुलदीप ने कहा कि कृषि के साथ आप पशुधन को भी रोजगार के रूप में अपनायें गोधन न्याय योजना का मुख्य उद्देश्य ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है, पशुधन के संरक्षण, संवर्धन के साथ ईसे रोजगारपरक बनाया गया है,गांव के सभी लोग गौठानों पशुओं को लाएं, शतप्रतिशत पंजीयन करा कर गोबर विक्रय करें, पशुपालन विभाग का लाभ लें,गाय ,भैंस में कृत्रिम गर्भाधान करा कर उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त करें। विकास खंड पशुधन अधिकारी डा.राहूल ठाकुर ने भी बैठक को संबोधित किया,उनके साथ राकेश नेताम,दुरूगसाय कोमरा तथा गिरवर ध्रुव सहीत गौठान समिति के सदस्यों के साथ ग्रामवासी भी उपस्थित थे,कल दिनांक 04 फरवरी को गौठान ग्राम सिहारी में जागरूकता अभियान होगा।
