आदि संस्कृति को संरक्षित करने प्रदेश सरकार भरपूर प्रयास कर रही…… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीएम ने किया भानुप्रतापपुर में किया 14.47 करोड़ रुपए का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* 

*कांकेर का मेडिकल कॉलेज अब इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा*

*मुख्यमंत्री ने भानुप्रतापपुर में आयोजित गोंडवाना सम्मेलन में की घोषणा*

 *कहा – आदि संस्कृति को संरक्षित करने प्रदेश सरकार भरपूर प्रयास कर रही* 

 *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर में किया 14.47 करोड़ रुपए का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* 

भानुप्रतापपुर/ कांकेर — प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के पेन करसाड मांदरी एवं एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शिरकत की, जहां पर उन्होंने कांकेर के मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ 47 लाख रुपए के 146 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 09 करोड़ 55 लाख रुपए के 94 कार्यों का लोकार्पण और 04 करोड़ 76 लाख रुपए के 52 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भानुप्रतापपुर में खेल मैदान का नामकरण पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज मंडावी के नाम पर करने की भी घोषणा की।

भानुप्रतापपुर के गोंडवाना भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोंडवाना समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले आदि संस्कृति का प्रादुर्भाव हुआ। आदिवासी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने का प्रयास प्रदेश सरकार लगातार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि 2019 से जिले में अब तक 518 देवगुड़ी का निर्माण 1782 लाख रुपए की लागत से कराया कराया। इसी 173 घोटूल 1991 लाख रुपए की लागत से बनवाए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि

सेवा का मतलब मानव समाज, संस्कृति और प्रकृति की सेवा करना है और आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा। उन्होंने बताया कि सभी आदिवासी बोलियों को लिपिबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के लोकनृत्य, लोकगीत को संरक्षित करने, सहेजने का भी काम किया जा रहा है। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि मिलेट का सबसे बड़ा प्लांट कांकेर जिले के नथिया नवागांव में है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे बच्चे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़े, इसके लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना लागू की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल कांकेर जिले के किसानों ने ऐतिहासिक 40 लाख क्विंटल धान बेचा। पहले गोबर से घर लीपने का काम होता था, अब दीवारों का पेंट गोबर से होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर में बंद पड़े स्कूलों को खोला गया। इसके लिए स्कूलों का जीर्णोद्धार करने एक हज़ार करोड़ के बजट का प्रावधान राज्य शासन द्वारा किया गया है।

इसके पहले, प्रदेश के आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी से सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की कोदो कुटकी को बढ़ावा देकर आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। राज्य की सरकार 2640 रुपए में धान खरीदने वाली देश की पहली सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि गांव-गांव में देवगुड़ी बनवाकर आदिवासी परम्परा को सरकार सम्मान देने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश श्रीमती गंगा पोटाई, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ अनूप नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, पर्यटन मंडल के सदस्य बिरेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव सहित संभाग संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी शलभ सिन्हा, डीएफओ आलोक बाजपेई सहित गोंडवाना समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधिगण और स्थानीय जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*माननीय मुख्यमंत्री जी की भानुप्रतापपुर में प्रमुख घोषणाएं*
1. चालकी मांझी के लिए 10-10 हज़ार रूपये की घोषणा
2. भानुप्रतापपुर में स्ट्रीट लाइट, शेड निर्माण, अहाता निर्माण हेतु 10-10 लाख रूपये की घोषणा।
3. भानुप्रतापपुर के खेल मैदान का नामकरण *स्वर्गीय मनोज मंडावी* के नाम पर।
4. पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मंडावी की मंशानुसार *कांकेर मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी* के नाम पर।
5. कांकेर जिले के *जीर्ण शीर्ण स्कूलों का जीर्णोद्धार करने प्रस्ताव प्रेषित करने* कांकेर कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला को निर्देशित किया।

 

समाचार गोंडवाना समाज के द्वारा मुख्यमंत्री को करवाया गया मिलेट से बना भोजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोंडवाना समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान गोंडवाना समाज के पदाधिकारियों द्वारा मिलेट कोदो कुटकी रागी से निर्मित भोजन कराया गया | इस अवसर पर इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत कुमार ध्रुव,बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, जनपद अध्यक्ष बृजबत्ती मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुनाराम तेता सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे |

Express MPCG