मन से किया गया प्रयास हमेशा ही सार्थक परिणाम देता है: शिवनारायण सिंह

@ दीपक विश्वकर्मा

नौरोजाबाद//उमरिया जिले के विन्ध्या कालोनी अंतर्गत विधा भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधालय विन्ध्या कालोनी मे परीक्षा पे चर्चा करने बच्चों से सीधा संवाद करने पहुंचे बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री शिवनारायण सिंह जी पहले मां सरस्वती जी के तैल चित्र मे पूजा अर्चन दीपप्रज्वलित कर बच्चों से परीक्षा पे चर्चा का सीधा संवाद किया. विधायक शिवनारायण सिंह ने छात्र एवं छात्राओं से कहा कि आगामी दिनों में आप की परीक्षाएं संपन्न होने वाली है और आप लोग अभी से अपनी परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए मन एकाग्र करके पढ़ाई कीजिए. अगर मन और लगन के साथ आप लोग तैयारी करते हैं तो निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी . आप सभी लोग हमारे देश के भविष्य हैं आपके बीच से ही कोई डॉक्टर बनेगा कोई इंजीनियर बनेगा कोई कलेक्टर बनेगा . लेकिन आप सभी को इस ओहदे तक पहुंचने के लिए पहुंचने के लिए के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी . आप सभी लोगों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी पड़ेग. पुरानी कहावत है कि मन से किया हुआ प्रयास हमेशा ही सार्थक परिणाम देता है इस अवसर पर मंडलअध्यक्ष योगेश द्विवेदी,राजेश सिंह पवार,राजेन्द्र विश्वकर्मा,तहसीलदार पंकज नयन तिवारी,एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Express MPCG