खेलेगा मध्यप्रदेश बांधवगढ़ विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न*

@ दीपक विश्वकर्मा

खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में नौरोजाबाद मंडल के रामलीला मैदान ग्राउंड में संपन्न हुई। जिसमें बांधवगढ़ विधानसभा के उमरिया ,उमरिया ग्रामीण, नौरोजाबाद ,चंदिया मंडल के खेल प्रतिभागी सम्मिलित हुए युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेलेगा मध्यप्रदेश कार्यक्रम में नौरोजाबाद मंडल के रामलीला मैदान में बांधवगढ़ विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में खो- खो, कबड्डी ,कुश्ती रस्साकशी फुटबॉल क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता कराई गई प्रतियोगिता में विजेता टीमों को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उमरिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। बांधवगढ़ विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बांधवगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिव नारायण सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल एवं शहडोल संभाग के सह प्रभारी ज्ञानेंद्र शुक्ला , भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, अशोक तिवारी अनिल साहू, पारस खटीक देवेंद्र प्यासी व युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी सहित गणमान्य नागरिक व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बांधवगढ़ विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी 5 मंडलों के खेल प्रतिभागी अब खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत होने वाले जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागीता निभाएंगे।

Express MPCG