किरंदुल
बिप्लव मल्लिक
किरंदुल – लाेह नगरी किरंदुल में गुरुवार से लगातार हो रही मूसलाधार पानी से लोगो का हाल बेहाल था वही तेज मूसलाधार पानी के मध्य चौथे दिन रविवार को दोपहर 3 बजे अचानक एनएमडीसी के 11बी के डेम(सुरेंद्र नायर के घर के पीछे ) और रामा बूटी 11बी का पानी आने से बंगाली कैंप गाडर पुलिया के हजारों घरों में पानी और एनएमडीसी की फाईनोर घुस गया पानी के गति तेज होने के कारण घरों के दीवार टूट गए कई कच्चे घर, कार,स्कूटी मोटरसाइकिल जो भी पानी के रास्ते में आया सभी को पानी बहाकर ले गया वार्ड क्रमांक 4 की पालन राय के घर में पीछे से दीवार तोड़ कर पानी घुस गया उनको उनके परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़ कर सुरक्षित बाहर निकाना गया पानी के तेज गति से दो छोटे बच्चो को पानी में बह गए थे जिन्हें मुस्किल से डूंड कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया इतने सालो में इस तरह का भयानक मंजर पहली बार देखने को मिला जहां एनएमडीसी के कारण हजारों गरीब परिवारों का लाखो का नुकसान हो गया है
एसडीएम – विवेक चंद्र ने कहा है कि एनएमडीसी के पानी और फाईनोर से जितने लोगों का नुकसान हुआ है सभी को उचित मुआवजा जल्द दिया । जाएगा।
