वर्षा में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील, रहबासियो की बढ़ गई मुसीबत, नगर पालिका ने नही दिया ध्यान बरसात के पूर्व नहीं डलवाई गिट्टी मुराम, नहीं कि कोई व्यवस्था

आशिष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय से महज कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित सांकल रोड पटेल कालोनी गली नं 2-3-4 के रहवासी सड़क, नाली निर्माण ना होने के कारण काफी परेशानी का सामना कर रहे है लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। वर्षा के बाद परेशानियों में और अधिक इजाफा हो गया है नाली निर्माण न होने से वर्षा का पानी सड़क पर भर गया और मजबूरीवश रहबासी कीचड़ भरे हुये मार्ग से निकलने मजबूर है। सबसे अधिक परेशानी स्थानीय लोगों को हो रही है क्योंकि यह पानी घरों के अंदर प्रवेश कर रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

नरसिंहपुर जिला मुख्यालय होने के बावजूद भी मूलभूत सुविधाओं से अछूता नजर आ रहा है। जिला मुख्यालय से कुछ ही किमी की दूरी पर सांकल रोड मुशरान वार्ड स्थित है लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस वार्ड में अनियमित्तायें एवं गंदगी हर तरफ मिलेगी। यह वार्ड सर्वसुविधाओ में पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है यहां की मूल समस्या सड़क नाली निर्माण की है नाली निर्माण नहीं होने के कारण घर से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य रास्ते पर आकर फैल रहा है। बरसात के मौसम में यहां से निकल ना मानो जंग लड़ने जैसा प्रतीत होता है।