कांकेर, रिपुदमन सिंह बैस
कांकेर जिले में बीते 48 घंटों से अंचल में बारिश हो रही है जिससे नदी नाले उफान पर हैं। आम जनता अपने निजी कार्यों से एक गांव से दूसरे गांव आना जाना करते हैं, ऐसे में नदी नाला पार करना जोखिम भरा होता है। क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि बीते 48घंटों अच्छी बारिश हो रही है। बारिश नहीं होने से खेती किसानी थम गई थी, लेकिन अच्छी बारिश से रोपाई, बियासी कार्य में तेजी आई है। लेकिन किसान भाईयों एवंं क्षेत्र के आम नागरिक से मेरी विनम्र अपील है, कि लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में नदी नाले पार करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए मेरे विधानसभा क्षेत्र के आम जनता जोखिम उठाकर नदी नाले पार ना करें। विद्युत प्रवाहित उपकरणों को हाथ ना लगाएं। खुद भी सचेत रहें। और दूसरे लोगों को सचेत रहने की सलाह देने को बात कही*
