शासकीय चना की हो रही थी कालाबाजारी, निजी घर मे रखा गया था शासकीय चना रात को ग्रामीणों ने पकड़ा,सुबह हुआ गायब सूचना के 18 घण्टे बाद कार्यवाही करने पहुँचा विभाग

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- शासकीय राशन दूकान के सेल्समेन और परिवहनकर्ता मनमानी करते दिखाई दिए जिन्होंने शासकीय गोदाम में रखने के बजाय दूसरे गांव में रात को एक निजी घर सरकारी चना की 09 बोरिया को उतार कर रखा गया। ग्रामीणों के सरकारी चना की कालाबाजारी होने का शक होने पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन अगले दिन सुबह होते ही उस घर से चना गायब हो गया ।

*शाम को निजी घर मे उतारा गया सरकारी चना, सुबह हुआ गायब-*

मामला कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम गोडमा और खंडसरा का है। जहा शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे ग्राम गोडमा के एक निजी घर परिवहनकर्ता के द्वारा 09 बोरी से भरे राशन दूकान में मिलने वाले शासकीय चने को उतारा गया। जिसे देखकर ग्रामीणों को कालाबाजारी का शक होने पर उन्होंने वीडियो फोटो बनाया अधिकारी को जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की उपस्तिथि में पंचनामा कर अधिकारियों के आते तक उक्त घर के मालिक को 09 बोरा चना को संभलकर रखने कहा गया। लेकिन अगले दिन सेल्समेन ने बड़े सुबह भरी बारिश के बीच बिना किसी से पूछे हुऐ उस चना को निजी ऑटो से खंडसरा लेकर चला गया।

*सूचना के 18 घण्टे बाद कार्यवाही करने पहुचा विभाग,ग्रामीणों में दिखी नाराजगी*

ग्रामीणों के द्वारा पुनः अधिकारियों को शिकायत की गई और बड़ेडोंगर थाना पहुंचने के पश्चात भी शिकायत के लगभग 18 घंटे के बाद फरसगांव खाद्य अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए । जांच में ग्रामीणों और सेल्समेन का बयान लिया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की महीने के 20 तारीख हो गए है लेकिन उन्हें अब तक राशन नही मिला है। सेल्समेन महेश राशन की दुकान खोलता ही नहीं है जब भी ग्रामीण राशन की दुकान जाते है दुकान बन्द रहता है । सेल्समेन अपने मनमाने तरीके से राशन दुकान को संचालित कर रहा है। जिससे साफ जाहिर होता है की कही न कही खाद्य अधिकारी के द्वारा समय समय पर राशन दुकानों का निरीक्षण नही करते जिसके चलते सेल्समेन अपनी मनमानी कर रहे है ।

*परिवहनकर्ता और सेल्समेन ने नियम के विरुद्ध किया काम,की जाएगी कार्यवाही- खाद्य अधिकारी कविता ठाकुर-*

इस संबंध में फरसगांव खाद्य अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि परिवहनकर्ता और सेल्समेन के द्वारा लापरवाही की गई हैं, कल शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली थी की निजी घर मे चना को रखा गया है। सरकारी चना को सरकारी भवन में न रखकर निजी घर मे रखना नियम के विरुद्ध है। दोनो ने नियम के विरुद्ध कार्य किया है, उसे बिना बताए निजी घर से चना को लेकर जाने के लिए मना किया गया लेकिन उसने सुबह आकार चना ले गया यह भी गलत है। शिकायत के पर गोड़मा पहुचे हुए हैं ग्रामीणों के बयान के बाद दोनो को नोटिस भेजकर कार्यवाही की जायेगी और जॉच रिपोर्टर एस डी एम कार्यालय में जॉच रिपोर्टर जमा की जायेगी।

*महीना बिताने को अभी तक ग्रामीणों को नही मिला है राशन-*

ग्राम खण्डसरा के ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समेन महेश के द्वारा ठीक से राशन दुकान को नही खोलता जिसके चलते महीना बीतने को लेकिन अभी तक ग्रामीणों को राशन नही मिल पाया है जब भी ग्रामीणों जाते हैं तब दुकान बंद रहता है। सेल्समेन अपने हिसाब से दुकान खोलता है।

*शिकायत के बाद 18 घण्टे बाद पहुँची विभाग-*

ग्रामीणों के द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत शुक्रवार की शाम को की गई। लेकिन विभाग के खाद्य अधिकारी कविता ठाकुर अपनी टीम के साथ दूसरे दिन 18 घण्टे बाद ग्राम गोडमा पहुचे, जिससे ग्रामीण काफी नाराज दिखे, ग्रामीणों के बयान लेकर जांच प्रतिवेदन बनाया गया है ।