फागू यादव
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत जामकोट पारा NH30 में स्थित पेट्रोल पंप चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं कार चालक इस हादसे में बाल बाल बच गया है। बताया जा रहा है जगदलपुर की ओर से आ रहे बोर वाहन पेट्रोल पंप चौक में मुड़ रहा था उसी बीच एक कार वहां पर आ कर रुकी थी इसी बीच पीछे से आ रही आयरन गिट्टी से भरी ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार में लगे एयर बैग के चलते कार चालक बाल बाल बच गया है। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
