भरत भारद्वाज
फरसगांव- नेशनल हाइवे 30 सारबेड़ा के पास शुक्रवार को कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में चालक डॉक्टर और उसकी पत्नी बाल बाल बच गए दोनो को मामूली चोट आई। लेकिन इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार डॉ विष्णु प्रसाद साव पिता स्व दाऊ साव उम्र 54 वर्ष उनकी पत्नी बसंती साव उम्र 48 वर्ष यह दोनों अपनी कार क्रमांक सीजी 20 जे 0178 में सवार होकर रायपुर से भोपालपटनम जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे 30 सारबेड़ा के पास सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीपी 4566 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए कार को टक्कर मार दी और ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत है है कि डॉक्टर और उसकी पत्नी को मामूली चोट आई। जिनका उपचार फरसगांव अस्प्ताल में किया गया। हल्की चोट आई। डॉक्टर विष्णु प्रसाद साव आयुर्वेद डॉक्टर है जो वतर्मान ने बीजापुर जिला के चेरापल्ली आयुर्वेद अस्प्ताल में पदस्थ है। उनकी रिपोर्ट पर फरसगांव थाने में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज विवेचना कि जा रही है ।
