*दुर्घटना से बचाव हेतु सड़को पर बैठने वाले पशुओं को सड़क से हटाने का कार्य भी कर रहे यातायात पुलिस के जवान*

विनोद जैन

*दुर्घटना से बचाव हेतु सड़को पर बैठने वाले पशुओं को सड़क से हटाने का कार्य भी कर रहे यातायात पुलिस के जवान*बालोद । बालोद शहर से निकलने वाले नेशनल हाइवे 930 हो या शहर के अंदर के प्रमुख सड़क हर जगह आवारा पशुओं के बैठने से वाहन चालको एवं पशुधन के साथ कोई दुर्घटना ना घटित हो इसके लिए भी यातायात पुलिस के जवान पेट्रोलिंग के दौरान सड़को में बैठे पशुओं को खदेड़ कर सड़क से बाहर कर रहे हैं जो लोगो मे चर्चा का विषय भी है इस पर यातायात पुलिस के एक सिपाही से हमने बात की तो उन्होंने नाम ना छापने के शर्त पर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर सड़को में बैठने वाले पशुओं को नैतिकता के नाते हटाने का निर्देश मिला है उन्होंने आगे बताया कि हम पुलिस के सिपाही होने से पहले एक जिम्मेदार नागरिक भी है अगर सड़को पर गौधन बैठे हो और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाये या कोई वाहन चालक इनसे टकराकर किसी हादसे का शिकार हो जाये इस स्थिति में हमे एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाकर गौधन को सड़क से हटाना चाहिए ताकि कोई घटना घटित ना हो शहर में सड़कों पर बैठे पशुधन को रोटी खिलाने तथा उनके भूख को मिटाने हेतु तरह तरह की सामाग्री सड़को पर डालने वाले स्वयं सेवी लोग मिल जाते हैं जिससे पशुधन को सड़कों से किनारे ले जाकर नही देना जहां बैठे हो वहीं देकर चले जाना भी गलत है इससे पशुधन सड़को पर ही बैठे रहते हैं जब इन्हें जहां बैठे हो वही खाने को मिल जाता है तो यह सड़को से नही हटते जो इनके एवं लोगो के लिए भी दुर्घटना का कारण बनता है पुलिस को अपने जिम्मेदारी के साथ साथ नैतिक कर्तव्यों का पालन भी करना पड़ता है जो हम समय समय पर करते भी है पुलिस के इस कार्य से शहर में लोगो के बीच चर्चा भी है