यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*कांकेर नगर के हृदय स्थल में स्थित डढ़िया तालाब में फैले जलकुंभी को सम्पूर्ण रूप से हटाकर स्वच्छ तालाब की पुरानी गरिमा को वापस लाने दृढ़संकल्प कर शिवमंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण कौशिक और उनकी टीम आगे आई, समय के साथ कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के सकारात्मक सहयोग से जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, होमगार्ड, नगर के जागरूक नागरिकगण, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राएं, पूर्व सैनिकों के श्रमदान और मिडिया के उत्साहजनक समर्थन से तालाब जलकुंभी से शीघ्र ही मुक्त हो कर अपनी पुरानी गरिमा को पाने की ओर अग्रसर है… कल पच्चीसवें दिन शासकीय शिक्षकों के दल ने श्रमदान किया। आज छब्बीसवें दिन लगातार जागरूक नागरिकगण, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यगण, पूर्व सैनिक भी श्रमदान कर रहे हैं। लगभग 95% जलकुंभी तालाब से निकाल लिया है।*
*इस मुहिम में अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, मोहन सेनापति, पंकज कौशिक, अजय पप्पू मोटवानी, टी. के. जैन, सुशील तिवारी, विजय लक्ष्मी कौशिक व साथी लगातार जुटे हुए हैं।*
कल अभियान का सत्ताईसवां दिवस होगा…
