*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनैतिक घटना की जांच हेतु समिति का गठित*

रायपुर ,रिपुदमन सिंह बैस

आवासीय छात्रावास में अध्ययनरत छात्रा के साथ हुए अनैतिक घटना की जांच हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति का गठन किया है ।
बता दे कि कांकेर जिले के पखांजुर विकासखण्ड अंतर्गत छोटे बेठिया स्थिति आवासीय छात्रावास में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा की गर्भवती होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी के नेतृत्व में छः-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, समिति में श्रीमती अनिला भेड़िया विधायक डौण्डी लोहारा संयोजक ,श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक बालोद सदस्य, श्रीमती अंबिका मरकाम विधायक-सिहावा सदस्य ,श्रीमती सावित्री मंडावी विधायक-भानुप्रतापपुर सदस्य ,श्रीमती श्यामबती नेताम अध्यक्ष जि.पं. नारायणपुर सदस्य, श्रीमती सुभद्रा सलाम अध्यक्ष-जि.कां. कमेटी, कांकेर
सदस्य, नामित किए गए है ,जांच समिति के सदस्य बहुत जल्द प्रभावित छात्रावास का दौरा कर पीड़िता ,सहित परिजनों, छात्रावास प्रशासन तथा ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेंगी ।