कड़ेनार एवं कीलम में हुआ बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

 फागु यादव

*कोंडागांव 16 जुलाई 2024:* उप संचालक डॉ. एस.के.पाण्डेय पशु चिकित्सा सेवायें जिला कोंडागांव के निर्देशन एंव वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. नाग के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सालय मर्दापाल एवं चलित पशु चिकित्सा इकाई वि.खं. कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम कड़ेनार एवं कीलम में बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों ग्राम के 142 पशुओं में लम्पि स्किन डिसीज़ तथा 478 पशुओं में गलघोटू एवं एकटंगिया रोग के टीके लगाए गए। 83 पशुओं में कृमिनाशक दवापान तथा 28 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। 4 बीमार गाय/बैल के रक्त नमूने एवं रक्त पट्टी बनाकर DI लैब भेजा गया एवम उपचार भी किया गया । साथ ही पशुपालन के.सी.सी. के 3 प्रकरण भी बनाए गए। उक्त शिविर में डॉ. के.के.कोर्राम (प्रभारी प.चि. मर्दापाल), डॉ. अनिल कटरावत (प्रभारीMVU कोंडागांव), आलोक नेताम (स.प.चि.क्षे.अ.), संजीत मरकाम (स.प.चि.क्षे.अ.), खेमेश्वर साहू (स.प.चि.क्षे.अ.), गोंडुराम (परिचारक), सनत राम कोर्राम (परिचारक), दिनेश कोर्राम (पैरावेट) का विशेष सहयोग रहा।