दीपक विश्वकर्मा

प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में वनों का सर्वाधिक महत्व होता है l पौधे पेड़ बनाकर प्रगति के संतुलन को बरकरार रखते हैंl एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधों की तुलना मां के सामान की गई हैl जिस प्रकार से माता पुत्र के जीवन की मंगल कामना करती है उसी प्रकार वर्तमान समय में मानव रूपी जीवन को जीने के लिए प्राण वायु से सिर्फ पेड़ों से ही मिल सकती है इसलिए हमको मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों को लगातार लगाते रहना चाहिए l वर्तमान परिवेश सतत आधुनिकता की ओर अग्रसर है इस आधुनिक युग में पौधारोपण एवं पेड़ों का संरक्षण अनिवार्य एवं अति आवश्यक हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि हम सभी यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एक-एक पेड़ अपनी माता के नाम लगा रहे हैंl यह परिकल्पना व्यक्ति के सामान्य जीवन में बनी रहे और लगातार हम पौधे लगाते रहे इसकी प्रेरणा स्वरूप यह कार्यक्रम है l कन्या छात्रावास परिसर में आज पाली एसडीओ की श्री शिवचरण बोहित एवं थाना प्रभारी मदनलाल मरावी गोरैया सरपंच संतोष सिंह समाजसेवी राजा दास अनिल शिवहरे यशवंत सिंह एवं कन्या छात्रावास की छात्राएं व शिक्षक स्टाफ की उपस्थिति में हजारों पेड़ लगाए गए l
