अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारियों ने सांसद  महेश कश्यप जी से सौजन्य मुलाकात की

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारियों ने सांसद  महेश कश्यप जी से सौजन्य मुलाकात की l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारियों ने श्री सांसद महेश कश्यप जी को बस्तर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने पर शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर बधाई और शुभकामनायें दिया तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ विविध जन कल्याण से संबंधित कर रहे कार्यों के बारे मे अवगत कराया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, सचिव उमेश साहू और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती उपस्थित रहे l