भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागाँव पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और उपयोगी सामग्री बरामद किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर कन्हैया लाल ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन एवं कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 जुलाई रविवार को कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र सरहदी ग्राम उसेली, जबकसा, अड़ेंगा, डुबाल व आस पास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्तिथि की सूचना मिली । फरसगांव पुलिस SDOP अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में रविवार की शाम जिला बल,DRG, बस्तर फाइटर और BDS की संयुक्त टीम इन क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली । जबकसा पहाड़ी पहुचने से पहलू ही पुलिस के आने की सूचना पाकर नक्सली आनन फानन में अपने डेरा को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने नक्सलियों के डेरा से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और दैनिक उपयोगी सामग्री को बरामद किया। जिसकी जानकारी आज सोमवार को पुलिस अधिक्षक के द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई है।
बरामद सामग्री –
प्रेशर कुकर आईईडी मय डेटोनेटर 03 (प्रत्येक 15 लगभग 04 कि.ग्रा.) , प्लायर 01 नग, अमुनियम नाइट्रेट (पैरोटेकनिक) 07 कि.ग्रा.,मल्टीमीटर 02 नग,मेल फिमेल इलेक्ट्रानिक प्लग 52 नग, आईईडी स्वीच 02 नग, एम-सील 01 नग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 03 नग, वेल्को पट्टी 01 बण्डल, आईईडी फ्लेश स्वीच 02 नग, लाल कपड़ा 03 नग, तीर बम 05 नग, 20 पेंट बॉटल 02 नग, इलेक्ट्रिक वायर बण्डल 10 नग, डिस्टेम्पर 01 पैकेट,
सेल बड़ा 118 नग, चश्मा 02 नग, रिमोट बैटरी 25 नग, पॉलिथिन 03 नग, रिमोट बटन बैटरी 20 नग, सेफ्टी फयूज (कर्मशियल)- 02 मीटर, टाईगर बम 22 पैकेट, प्रेगनेंसी किट 01 नग, सेलो टेप 21 नग, मलेरिया किट 01 नग,
फेविकोल 02 नग, टिफिन सेट 05 नग के साथ दैनिक उपयोगी सामग्रियां है।
