*भाजपा जिला कार्यसमिति में पारित हुए विविध प्रस्ताव* *प्रत्येक मंडल में बैठक और शक्ति केंद्र में आयोजित होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन: शर्तेंदु तिवारी*

दीपक विश्वकर्मा

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा उमरिया द्वारा आगामी कार्यक्रमों के निमित्त जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय उमरिया में शहडोल संसदीय क्षेत्र की संसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री शारतेंदु तिवारी जी के मुख्य आतिथय में जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव शोक प्रस्ताव आगामी कार्य योजना से संबंधित कार्य जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई l बैठक में अतिथियों के स्वागत उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने अध्यक्ष उद्बोधन देते हुए स्वागत भाषण दिया l जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उमरिया जिले द्वारा शहडोल ससदीय क्षेत्र में सर्वाधिक मतों की लीड देने पर धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया l सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने जिले के कार्यकर्ताओं और मतदाता मालिकों को साधुवाद धन्यवाद ज्ञापित किया l सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा यह जीत आप की जीत है जनता के विश्वास की जीत है आप सभी का विश्वास मैं टूटने नहीं दूंगी l सभी के सुख-दुख में खड़े होकर क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित रहूंगी l संभागीय प्रभारी शर्तेंदु जी ने बीते दिनों किए गए संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ मंडल स्तर और मतदान केंद्र स्तर पर करने की बात कहीl आगामी कार्यक्रमों की जानकारी जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी ने दी 12 से1 5 जुलाई तक सभी मंडलों की मंडल कार्य समिति बैठक शक्ति केंद्र के सम्मेलन कारगिल विजय दिवस गुरु पूर्णिमा मतदाता आभार एवं सम्मान कार्यक्रम महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम इन सभी कार्यक्रमों को तय समय सीमा पर पूर्ण करना है l मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं से जोड़ना है lआज की इस बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए सर्वप्रथम सांसद महोदय ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी कियाl बैठक में मुख्य रूप से आशुतोष अग्रवाल ज्ञानवती सिंह शकुंतला प्रधान प्रकाश पालीवाल कैलाश द्विवेदी चंद्र प्रकाश द्विवेदी डॉक्टर ध्यान सिंह धनुषधारी सिंह दीपक छतवानी राकेश द्विवेदी इंद्रपाल सिंह सुमित गौतम कुशल सिंह प्रियंका मून सिंह पुष्पा तिवारी पुष्पा तिवारी रमेश चौधरी लक्ष्मण सिंह ज्ञानेंद्र सिंह कमलेश गुप्ता अमित सिंह दिलीप प्रजापति एवं सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मलित हुए l