कोंडागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 1153 प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹30047198 का अवार्ड किया गया पारितल

फागु यादव

कोंडागांव जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में 13 जुलाई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल लोक अदालत में रखे गए लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया है। कोंडागांव जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवम सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के नेतृत्व में जिला न्यायालय कोंडागांव के न्यायालय में पांच खंडपीठ एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल, नारायणपुर के न्यायालयों में एक-एक खंडपीठ बैठाकर तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय में एक खंडपीठ बैठाकर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। वहीं मोटर दुर्घटना दावा, प्री लिटिगेशन, एफटीएससी पॉक्सो, अपराधिक प्रकरण, ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस, किशोर अपराध प्रकरण, घरेलू हिंसा जैसे कुल 1153 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें कुल राशि 3 करोड़ 47198 रुपए का अवार्ड पारित किया गया है।