अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की मातृशक्ति का कार्यकाल पूर्ण होने पर पुनः मातृशक्ति के पदाधिकारियों का मनोनयन

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनाँक 13 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की मातृशक्ति का कार्यकाल पूर्ण होने पर पुनः मातृशक्ति के पदाधिकारियों का मनोनयन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा और जिलाध्यक्ष सुरज यादव के मार्गदर्शन में हुआ l सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया l इसके बाद सर्वसम्मति से जिला इकाई कोंडागाँव की मातृशक्ति पदाधिकारियों के लिए श्रीमती चंदनी कोर्राम को अध्यक्ष, श्रीमती सपना नंदी को उपाध्यक्ष, श्रीमती शकुंतला कुँवर को सचिव और श्रीमती आकांक्षा तिवारी को सहसचिव का दायित्व दिया गया और सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय केप पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दिया गया l कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के परिचय, उद्देश्य एवं इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने संगठन की नियमावली के साथ विविध जानकारी दिया l इसके बाद सभी को जलपान कराकर बैठक का समापन किया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगाँव ब्लॉक अध्यक्ष बप्पा नंदी, फरसगाँव ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, पूर्व सैनिक परदेशी राम साहू, श्रीमती ममता साहा , श्रीमती ऐनु साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे l