फागु यादव
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम मड़ानार में विद्यालयीन बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास और लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली से अवगत कराने के लिए 13 जुलाई को बच्चों के माध्यम से शाला संचालन हेतु उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में बाल संसद का गठन किया गया। प्राचार्य पीएल नाग के निर्देशन में बच्चों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान अधिकारी श्रीमती आरती बेर, रंजीता टिग्गा, ललिता समरत और शिवचरण साहू के द्वारा चुनाव कार्य संपन्न कराया गया। जिसमें प्रधानमंत्री चिरंजीव अविनाश मरकाम, वित्तमंत्री कुमारी निलेश्वरी, शिक्षा मंत्री कुमारी पायल, कानून मंत्री चिरंजीव हसेंद्र तथा अन्य मंत्रिमंडल का चुनाव किया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुंडाधुर कॉलेज कोंडागांव के सहायक प्राध्यापक उमेश कुमार नेताम के द्वारा नवनिर्वाचित मंत्रियों को बाल संसद के विधि प्रति श्रद्धा और कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करने हेतु पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।
