कन्या महाविद्यालय कोण्डागाँव में ओपन कॉउंसलिंग

फागु यादव

*कोंडागांव 13 जुलाई 2024:* शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागाँव में बी.एस.सी. लाइफ साइंस (बायो) एवं साइंस (गणित), बी. ए. और बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में दिनाँक 02 जुलाई 2024 से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तीनों संकायों में अतिरिक्त सीट में दिनाँक 16.07.2024 को सुबह 11:00 बजे से ओपन कॉउंसलिंग होना है प्रवेश हेतू इच्छुक छात्राएँ आवेदन पत्र एवं समस्त प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ महाविद्यालय में उपस्थिति होंगे ।
नोट:- प्रवेश हेतू निम्न दस्तावेज लाना सुनिश्चित करें-
1. ऑनलाइन आवेदन की मूल प्रति जिसमें निर्धारित जगह पर छात्रा एवं पालक के हस्ताक्षर हो।
2. स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र की मूलप्रति।
3. 10 वीं कक्षा की अंकसूची की स्वयं सत्यापित छायाप्रति – 01 नग।
4. 12 वीं कक्षा की अंकसूची की स्वयं सत्यापित छायाप्रति – 01 नग।
5. जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र ।
6. क्रीड़ा/NSS/NCC/विकलांगता प्रमाण पत्र आदि यदि लागू हो तो।
7. माइग्रेशन प्रमाण पत्र, यदि 12 वीं की परीक्षा छ.ग .मा. शि. मं. के अलावा अन्य किसी बोर्ड से उत्तीर्ण की हो।
8. आधारकार्ड की छायाप्रति ।
9. 03 नग पासपोर्ट साईज फोटो।
10. जिनका गेप है वे गेप सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से जमा करेंगे।