दीपक विश्वकर्मा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कल दिनांक 13 जुलाई 2024 को भाजपा जिला कार्यसमीति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे सदन उमरिया में आहूत की गई है l भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि जिला बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी प्रदेश महामंत्री शारतेंदु तिवारी जिला प्रभारी विनोद यादव सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह विधायक सुश्री मीना सिंह श्री शिवनारायण सिंह के अतिथत्य में आयोजित है l बैठक में जिले में निवासरत जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकाय के जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं जिले के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु अपेक्षित है l बैठक में संगठनात्मक आगामी कार्यक्रम की कार्य योजना तय की जाएगीl बैठक में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं प्रभारी गण पत्रकार वार्ता में पत्रकार बंधुओ से चर्चा करेंगेl पत्रकार वार्ता के पश्चात अपराह्न 1 बजे जिला बैठक की जाएगीl 2 बजे से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया जाएगा l भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने समस्त जिले के पदाधिकारीयो से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है l
