दीपक विश्वकर्मा
आंचलिक….. सरकार की महत्वपूर्ण योजना एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पौधारोपण करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर उमरिया जिले के थाना पाली में शहडोल जोन की पुलिस उप महा निरीक्षक सबिता सुहाने की उपस्थिति में थाना प्रभारी मदन लाल मरावी के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कर एक पौधा मां के नाम थाना पाली के सभी स्टाफ के द्वारा लगाया गया एवं पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सविता सुहाने ने कहा कि पेड़ पौधे हमें फल छाया और ऑक्सीजन देते हैं एक पेड़ मां के नाम इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी मदन लाल मरावी सब इंस्पेक्टर आरक्षक स्टॉफ सहित समस्त लोग रहे मौजूद रहे।

