*कांकेर नगर के ऊपर नीचे रोड स्थित डढ़िया तालाब में लगातार बीसवें दिन जलकुंभी निकालने का अभियान जारी रहा, आज तालाब के शिव मंदिर घाट में गुजराती समाज विकास मण्डल कांकेर के वरिष्ठजनों ने श्रमदान किया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर नगर के ऊपर नीचे रोड स्थित डढ़िया तालाब में लगातार बीसवें दिन जलकुंभी निकालने का अभियान जारी रहा, आज तालाब के शिव मंदिर घाट में गुजराती समाज विकास मण्डल कांकेर के वरिष्ठजनों ने श्रमदान किया जिनमें प्रमुख रहे भगवान भाई टांक, गोकुल भाई जोशी, यशवंत माणेक, नरेन्द्र दवे, राजगोपाल कोठारी, चन्द्रमोहन रावल, हिमांशु कोठारी एवं गुजराती समाज के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही जवाहर वार्ड का दल, पूर्व सैनिक दल के टेश्वर जैन, कौशल सिन्हा, संजोग साहू, अनूप जैन, बालकृष्ण तोमर, द्वारकाप्रसाद निषाद,संतोष, एल के पटेल एवं साथी, होमगार्ड के दल ने श्रमदान किया । वंदेमातरम घाट में जागरूक नागरिकगण, स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने तालाब से जलकुंभी निकालने श्रमदान किए।
इस मुहिम में अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, मोहन सेनापति, पंकज कौशिक, अशोक राठी, अजय पप्पू मोटवानी, निर्मल माहेश्वरी, सुशील तिवारी, देवेश साहू, विजय लक्ष्मी कौशिक, सरिता यादव, आशा साहू व साथी प्रथम दिवस से डटे हुए हैं।