यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*कोंडागांव, 11 जुलाई 2024:* पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने आज कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ओल्ड पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पत्रकारों के साथ 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हुए नवीन कानूनों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में, एसपी वाय अक्षय कुमार ने पत्रकारों को तीन नए कानूनों – भारतीय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 – के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और साइबर अपराधों से संबंधित अपराधों के खिलाफ इन कानूनों द्वारा किए गए परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद, पत्रकारों को नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं और आम नागरिकों पर उनके प्रभाव पर खुली चर्चा करने का अवसर दिया गया। चर्चा के दौरान, पत्रकारों ने इन कानूनों के क्रियान्वयन और आम लोगों तक जागरूकता पहुंचाने में पुलिस के सर कम पर कदम मिलाकर चने की बात कही।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रूपेश कुमार डांडें, उपपुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार, जिला अभियोजन अधिकारी प्रदीप झा और जिले के सभी पत्रकारगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आम नागरिकों को नवीन कानूनों के बारे में जागरूक करना था।
