फागु यादव
*कोंडागांव 11 जुलाई 2024:* पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय अक्षय कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए कोंडागांव जिले के चार पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। 11 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव साइबर सेल के प्रभारी उप निरीक्षक शशि भूषण पटेल को हटाकर डीएसपी सतीश भार्गव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक शशि भूषण पटेल अब थाना विश्रामपुरी में पदस्थ होंगे। वहीं बायनार थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक जो वर्तमान में थाना बायनार की प्रभारी है उन्हें चौकी बांसकोट का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक विनोद नेताम जो चौकी बांसकोट के प्रभारी थे उन्हें थाना बयानार का प्रभारी बनाया गया है। वही उपनिरीक्षक अमिताभ प्रकाश खांडेकर जो थाना कोंडागांव में तैनात थे उन्हें साइबर सेल भेजा गया है। यह तबादला आगामी आदेश तक के लिए किया गया है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने इस फेरबदल के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं किया है। सूत्रों का मानना है कि यह तबादला पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए किया गया है।
