फागु यादव
आज 10 जुलाई को कोंडागांव जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर 26 वाहनों पर चलानी कार्यवाही की है। कार्यवाही में तीन यात्री बसें भी शामिल है। वहीं इस अभियान के दौरान ₹33000 का समन शुल्क भी वसूला गया है। यह अभियान थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय और यातायात प्रभारी ज्ञानेश्वर चौहान के नेतृत्व में चलाया गया था। बताया जा रहा है यात्री बसों में परमिट से अधिक सवारी ले जाने तथा बाइक चालकों द्वारा बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक चलाने के चलते कार्यवाही की गई है। वहीं कोंडागांव जिले में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को रोकने के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर इस तरह की कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जो निरंतर जारी रहेगा।
