*पाली पुलिस की अनोखी पहल पर खुशी से खिल उठा अनीता का परिवार की लौट आई घर में मुस्कान* *6 वर्षों से लापता 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को परिवार से मिलाया पाली पुलिस*

दीपक विश्वकर्मा

… पाली पुलिस ने 2019 से  लापता 14 वर्षीय अनीता बैगा जो पाली जनपद के कुशमहा खुर्द की रहने वाली है बता दे जब पिता अपने ने लापता बेटी को ढूंढ़कर हार मान ली थी। लेकिन जब बेटी को मोह में पिता नही रह पाया तो पिता ने  बेटी की खोज करने के लिए थाना पाली  पहुँचा फिर तो घर मे खुशियां लौटनी ही थी। बता दे पाली पुलिस ने 6 वर्ष से लापता नाबालिक अनीता की खोज में लग गयी फिर क्या अनीता को ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया तो मानो वो माता पिता ही नही बल्कि पूरा गांव पाली पुलिस की सराहनीय कार्य पर वाकई में लोग पुलिस पर भरोषा और न्याय की पराकाष्ठा को गले लगाकर गाँव और परिवार खिल उठा 6 वर्षों से बेटी के घर आने  इंतजार भी परिवार में खत्म हो गया। बेटी भी जब परिवार से मिली तो खुशी से झूम उठी पिता गले लगाकर थाना पाली पुलिस को धन्यवाद दिया उल्लेखनीय रहा कि पाली थाना नाबालिक अनीता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर अपराध क्रमांक 406/19धारा 363 आइपी सी कायम कर उक्त अपरहता बालिका  की पता तलाश की जा रही थी जो पुलिस अधीक्षक उमरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवम एसडीओपी पाली के हमराह होकर उक्त अपराध धारा के अपरहता के पता तलाश हेतु निरीक्षक एम एल मरावी थाना प्रभारी पाली उप निरीक्षक रामस्वरूप संत सहायक उप निरीक्षक राम सिंघ, सब इंस्पेक्टर सरिता ठाकुर, आरक्षक ममता किराड़े,द्वारा पता तलाश कर अपरहता को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया है।