कांकेर नगर के ऊपर नीचे रोड स्थित डढ़िया तालाब में लगातार अठारहवें दिन जलकुंभी निकालने का अभियान जारी रहा

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*कांकेर नगर के ऊपर नीचे रोड स्थित डढ़िया तालाब में लगातार अठारहवें दिन जलकुंभी निकालने का अभियान जारी रहा, आज तालाब के शिव मंदिर घाट में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र दवे, उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, खम्मन मरकाम, गजेन्द्र साहू, धनेश यादव एवं अधिवक्तागण ने श्रमदान किया साथ ही जवाहर वार्ड का दल एवं होमगार्ड के दल ने श्रमदान किया । वंदेमातरम घाट में जागरूक नागरिकगण, पूर्व सैनिक दल, स्वयंसेवी संस्था ने तालाब से जलकुंभी निकालने श्रमदान किए।*
*इस मुहिम में अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, टेश्वर जैन, मोहन सेनापति, पंकज कौशिक, अशोक राठी, अजय पप्पू मोटवानी, निर्मल माहेश्वरी, सुशील तिवारी, संजोग साहू, देवेश साहू, विजय लक्ष्मी कौशिक, सरिता यादव, आशा साहू, सेवती नाग, तुलेश्वरी फूटान, तुलसी राव, इन्द्रजीत बर्मन भूपेंद्र टेकाम, योगेंद्र राठौर, कौशल सिंह, धनु सिन्हा, रूप सिंग, प्रदीप राणा, मनोज सिन्हा, शिव सलाम, पिलेश गावड़े, गोपेश साहू, नरेश मरकाम, ज्ञानेश्वर कवाड़े, महेश भास्कर, नारद, बिसम्भर और साथी प्रथम दिवस से डटे हुए हैं।*