मतदाता अभिनंदन समारोह के तहत कोंडागांव ऑडिटोरियम में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

फागु यादव

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़ेकनेरा मार्ग पर स्थित ऑडिटोरियम भवन में 9 जुलाई को मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, समस्त मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोण्डागांव के ऑडिटोरियम भवन में विधानसभा स्तरीय समस्त मतदाताओं का मतदाता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि, आज कार्यकर्ता और मतदाताओं के बदौलत भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं राज्य में सत्ता पर काबिज हो पाई है। हमें केवल केंद्र या राज्य तक ही सीमित नहीं रहना है, अब निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका नगर निगम एवं नगर पंचायत के चुनाव होने हैं इसमें भी हमें बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होना है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर भी चुनाव होने हैं त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा तभी प्रदेश में चौमुखी विकास हो पाएगी।