फागु यादव
*कोंडागांव, 09 जुलाई 2024:* रविवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय के अस्पताल वार्ड में घरेलू कार्य के लिए लाई गई एक नाबालिक स्कूली छात्रा की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी। वहीं उनकी मौत पर परिजनों ने अस्पताल वार्ड निवासी शिक्षक के खिलाफ कोंडागांव सिटी कोतवाली में विरोध जताते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी आज सुबह ग्राम सितली पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। वही विधायक द्वारा परिवार को शासन की ओर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। इस दौरान विधायक लता उसेंडी ने कहा कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।
