कक्षा 10 वी की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में, फरसगांव नगर के नयापारा की घटना


भरत भारद्वाज

फरसगांव- नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 10 नयापारा में सोमवार की शाम 16 वर्षिय नाबालिग बालिका तनु भास्कर पिता शिवप्रसाद भास्कर निवासी कांकेर कोदोभाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर । परिजनों की सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस ने रात 10 बजे मृतिका के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु चीरघर में रखवाया गया है। बताया जा रहा है की मृतिका फरसगांव नयापारा में अपने मामी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी । मृतिका वर्ष 2020 से कक्षा 6 वी से फरसगांव में पढ़ने आई थी, इस वर्ष वह कक्षा 10 वी में थी । इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेली थी, सभी गांव के साप्ताहिक बाजार गये हुए थे। शाम को घर आकर देखे थे घर का दरवाजा अंदर से बंद था । मृतिका किचन रूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी । परिजनों की उपस्तिथी में जांच पंचनामा के बाद शव को फंदे से निकालकर शव को चीरघर में रखवाया गया हैं। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।