राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की कोंडागांव में 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ

फागु यादव

कोंडागांव, 8 जुलाई 2024: राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की कोंडागांव जिला इकाई ने अपनी 32 सूत्रीय मांगों और विभिन्न समस्याओं को लेकर आज 8 जुलाई से जिला मुख्यालय कोंडागांव के एनसीसी मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
हड़ताल के मुख्य कारणों में शासन की भुईयां एप में आ रही तकनीकी समस्याएं शामिल हैं, जिसके चलते पटवारियों को जमीन संबंधी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारीयों द्वारा भुईयां एप में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की जा रही है। वहीं भुईयां एप में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर हो रही परेशानियों का समाधान, जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना जैसे पटवरियो की मुख्य मांग है। वहीं पटवारियों की हड़ताल से जिले में जमीन संबंधी कार्यों जैसे कि नामांतरण, बंटवारा, पट्टा, गिरदावरी आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस हड़ताल से कोंडागांव जिले के किसानों और आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही पटवारियों की मांगों को पूरा कर हड़ताल को समाप्त करवाएगी।