छत्तीसगढ़ साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, महामहिम राजयपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!


मनीराम सिन्हा

नरहरपुर – 8 जुलाई 2024 दिन सोमवार को प्रदेश कांग्रेश कमेटी के निर्देशन में साय सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया राज्य सरकार लगातार 6 माह से बिजली कटौती तथा शुल्क में बृद्धि कर महंगाई के दौर में आमजन सरकार से परेशान हैं तथा किसान लो वोल्टेज की समस्याओं से जूझ रहे हैं साथ ही सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर आमजन से शुल्क जमा करवाने की तैयारी कर रही हैं जिसके खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेशियो ने नरहरपुर ब्लाक मुख्यालय वार्ड नं 10 बिजली दफ्तर के सामने किया गया एवं ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा गया जिसमें धरना प्रदर्शन प्रभारी विजय ठाकुर एवं कांग्रेश पार्टी के पदाधिकारियों में रोहीदास शोरी, विजय कुमार तिवारी,संजुलता नेताम,प्यारी सलाम, दिनेश कुमार पटेल, कासिम खान,हलाल नेताम, टकेश्वर सिन्हा,रोमनलाल सोनबेर, संतराम मरकाम,डायमंड नेताम, गंगाराम कोडोपी,गणेश कोडोपी, अनिता यादव,गीता बसरा,गौतम कौशिक,रामभरोस कुंजाम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे