BJP नेता यशवंत जैन और वार्डवासियों ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना

विनोद जैन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य और छत्तीसगढ़ BJP के नेता श्री यशवंत जैन ने रविवार बालोद के वार्ड-5 हलधर वार्ड में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर जिले एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की।

इस दौरान श्री जैन ने वार्डवासियों के साथ भगवान जगन्नाथ की आरती की। श्री जैन ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुंओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। उन्होंने बालोदवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी।