फागु यादव
जिला मुख्यालय कोंडागांव में 7 जुलाई को जिला कराटे संघ द्वारा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी एवं विशिष्ट स्थिति के रूप में जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला कराटे संघ के द्वारा कराटे बेल्ट एग्जाम पास कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को विधायक सुश्री लता उसेंडी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कराटे संघ के जिलाअध्यक्ष एवं प्रशिक्षक राकेश कुमार कांगे ने बताया की भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे ओपन टूर्नामेंट में जिले के कराटे खिलाड़ियों ने इस वर्ष एक सिल्वर मेडल और चार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वही इस कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
