यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*कांकेर नगर के ऊपर नीचे रोड स्थित डढ़िया तालाब में लगातार चौदहवें दिन जलकुंभी निकालने का अभियान जारी रहा, तालाब के सभी घाट से जलकुंभी निकाला गया
, शिव मंदिर घाट में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी श्रमदान किए, जिनमें प्रमुख रहे जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल, एडीएम अहिरवार, एसडीएम अरूण एवं भाजपा के महिला मोर्चा का दल, जवाहर वार्ड का दल एवं होमगार्ड ने श्रमदान किया । वंदेमातरम घाट में नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी, एकता नगर जनरल हॉस्टल के विद्यार्थीगण एवं पूर्व सैनिक दल ने श्रमदान किए। यूनियन बैंक घाट में एकल विद्यालय के छात्राओं ने श्रमदान किया। गार्डन घाट में नरहरदेव मैदान में पुलिस एवं सेना भर्ती के लिए शारीरिक अभ्यास करने वाली छात्राओं का दल, स्वयंसेवी संस्था से जुड़े साथियों ने श्रमदान किए। हनुमान मंदिर घाट में नगर के जागरूक नागरिकों ने श्रमदान किए।*
*इस मुहिम में अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, टेश्वर जैन, पंकज कौशिक, मोहन सेनापति, जयंत अठभैया, अशोक राठी, निर्मल माहेश्वरी एवं साथीगण सतत जुटे हुए हैं।*
*यह अभियान कल पंद्रहवें दिवस में प्रवेश करेगा…*
