विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

 फागु यादव

कोंडागांव विधायक एवम भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी आज 5 जुलाई को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। वहीं विधायक लता उसेंडी के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को कई निर्माण कार्यों की सौगात भी दी गई। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बेलोंडी में 6 लाख लागत की 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। वहीं राकसबेड़ा प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष हेतु 5 लाख लागत की निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। पीड़ापाल बुडरा के ग्रामीणों की मांग पर चबूतरा निर्माण हेतु 2 लाख तथा माकड़ी भीमाबेड़ा में 5 लाख लागत की आंगनबाड़ी केंद्र बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन किया गया हैं।