फागु यादव
कोंडागांव जिला मुख्यालय से 31 किलोमीटर के दायरे में आने वाले और संवेदनशील क्षेत्र में बसे ग्राम पंचायत मूंगवाल के आश्रित ग्राम ठोटी मड़ानार के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला संकुल केजंग क्षेत्र के ठोटी मड़ानार में नई शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु 5 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं गणवेश देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं कलेक्टर कोंडागांव के निर्देशानुसार स्कूल में नेवता भोज का भी आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नेवता भोजन किया। वहीं शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण बच्चों में काफी उत्साह देखा गया है।
