फागु यादव
सिटी कोतवाली कोंडागांव में 5 जुलाई को कोंडागांव जिला मुख्यालय के जामपदर निवासी मासाराम पोयाम ने अपने दो नाबालिक बेटों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है 30 जून को उनकी पत्नी संगीता पोयाम अपने दोनों बेटे अर्जुन पोयम उम्र 14 वर्ष और मनीष पोयम उम्र 9 वर्ष के साथ किसी काम से डीएनके गई हुई थी। वहीं वापस आते वक्त आरईएस कॉलोनी के पास दोनों बच्चे खेलते खेलते मां से अलग हो गए। वहीं आसपास देखने पर बच्चे नहीं दिखे तो उनकी पत्नी घर वापस आ गई। परिजनों के मुताबिक बच्चे कभी-कभी देर शाम तक बाहर खेलते हैं पर रात होने से पहले घर वापस आ जाते थे। पर 30 जून को अचानक बच्चे लापता हो गए जो आज तक घर नहीं पहुंचे हैं। वही चिंतित माता-पिता ने बच्चो को सभी परिजनों के पास पता तलाश करने के बाद नही मिलने पर 5 जुलाई को सिटी कोतवाली पहुंचकर अपने दोनों बच्चों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने गुम इंसान दर्ज करते हुए दोनो बच्चो के पता तलाश करने में जुट गई है।
